मोदी अगर फिर बने पीएम, तो इन सेक्टरों में मिलेगा तेजी से रिटर्न
मोदी अगर फिर बने पीएम, तो इन सेक्टरों में मिलेगा तेजी से रिटर्न Poated by Nilesh Waghela मुंबई - लोकसभा चुनावों के नतीजे चार जून को आएंगे, और बाजार नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में निवेशकों की नजर उन शेयरों पर है जिन्हें बीजेपी के सत्ता में बने रहने पर फायदा मिलने की संभावना है। इन्वेस्टर्स इसी हिसाब से अपने पोर्टफोलियो को ढालने में लगे हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कई वादे किए हैं, जिनमें सरकार का जोर पैसा खर्च करने पर रहेगा। यानी बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। इनमें उद्योग, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटीज, डिफेंस, सीमेंट और रियल एस्टेट आदि को लाभ होगा। यहां हम पांच ऐसे सेक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें मोदी सरकार के बने रहने से सबसे ज्यादा फायदा होगा। बुनियादी ढांचा और उद्योग एक न्यूज पोर्टल अर्थलाभ में दी गई जानकारी के अनुसार जेएम फाइनेंशियल के विनय जयसिंह ने बताया कि बीजेपी के घोषणापत्र में देश के बुनियादी ढांचे में सुधार, सस्टेनेबल शहरों का विकास और मेक इन इंडिया पर जोर दिया गया है। र...