Posts

Showing posts from November, 2026

उजनी डैम पर बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एआई हब

Image
उजनी डैम पर बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एआई हब 2,000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर, 1,400 मेगावाट डेटा सेंटर Posted by Niilesh waghela  मुंबई: जेडब्ल्यू ग्लोबल कंपनी ने महाराष्ट्र के उजनी डैम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजना का विस्तृत प्लान प्रस्तुत किया है। यह योजना कंपनी की ‘द सीड – सस्टेनेबल इको-एंटरप्राइज डिस्ट्रिक्ट’ अवधारणा के तहत पहली परियोजना होगी। इसका उद्देश्य अक्षय ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक और सर्कुलर इकोनॉमी को एक साथ जोड़कर सतत जिला विकास का नया मॉडल तैयार करना है। इस परियोजना के तीन प्रमुख घटक होंगे। पहला, उजनी जलाशय के लगभग 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 2,000 मेगावाट क्षमता की तैरती सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। दूसरा, 1,800 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) होगी, जिसमें दिन में बनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को संग्रहित कर रात में उपयोग किया जाएगा। तीसरा, 1,400 मेगावाट क्षमता वाला कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) डेटा सेंटर होगा, जिसकी बिजली की जरूरत पूरी तरह सौर ऊर्जा से...